Breaking News

देवरिया को ₹456 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया के बरहज एवं रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनसेवा को समान प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो।

Post a Comment

0 Comments