Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में ‘प्रिपरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल सर्वे रिपोर्ट’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा "प्रिपरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल सर्वे रिपोर्ट" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को औद्योगिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने की व्यावहारिक तकनीकों एवं आधुनिक शोध पद्धतियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने की। शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बी.कॉम फाइनेंस की छात्राओं साक्षी वर्मा एवं साक्षी गुप्ता ने अतिथियों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. के.के. वर्मा तथा गलगोटियाज विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ बिजनेस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जागृति गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए औद्योगिक सर्वेक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से उद्योगों की वास्तविक समस्याओं का अध्ययन कर समाजोपयोगी एवं रोजगारपरक शोध करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक जीवन से जोड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने औद्योगिक सर्वेक्षण रिपोर्ट लेखन की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता डॉ. के.के. वर्मा ने औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रश्नावली निर्माण, आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण तथा रिपोर्ट लेखन की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शोध का विषय एवं रिपोर्ट समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जुड़ी होनी चाहिए, जिससे उसके परिणाम जनहित में उपयोगी साबित हों।

डॉ. जागृति गुप्ता ने आधुनिक शोध पद्धतियों, डिजिटल टूल्स तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन बृजलाली चौबे ने किया, जबकि डॉ. संतोष प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समापन अवसर पर बी.कॉम फाइनेंस की मेधावी छात्राओं जाह्नवी शुक्ला, रिद्धिमा मल्होत्रा, परी दीक्षित, टिसका गुप्ता, प्रियांशी तथा छात्र विनायक खन्ना को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, डॉ. मोहिनी शंकर, डॉ. पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments