Breaking News

बंथरा क्षेत्र की प्लाई फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

मृतक अवधेश उर्फ बबलू (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के भौकापुर स्थित एक प्लाई कंपनी में शनिवार दोपहर एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अवधेश उर्फ बबलू (40 वर्ष) निवासी लालपुर, थाना सोहरामऊ के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों के अनुरोध पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल मजदूर की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments