स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शाहजहाँपुर द्वारा सचिव अपेक्षा सिंह के संरक्षण एवं निर्देशन में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अष्टम दिवस पर स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परिवार न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण कर पारिवारिक न्याय व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को परिवार न्यायालय की भूमिका, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने भरण-पोषण, वैवाहिक विवाद, बाल अभिरक्षा एवं तलाक संबंधी मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल ढंग से समझाते हुए पारिवारिक विवादों के समाधान में मध्यस्थता और आपसी समझौते के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यवाही का अवलोकन कर पारिवारिक कानूनों के व्यावहारिक पक्ष को निकट से समझा। प्रधान न्यायाधीश ने विधि के विद्यार्थियों को न्याय, संवेदनशीलता एवं विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रेरक विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम में 37 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। महाविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन इंटर्नशिप समन्वयक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments