स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 23 जून 2026। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खंड स्तर पर संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, विद्यालयों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा गौशालाओं की व्यवस्था सहित विभिन्न विकासपरक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं। साथ ही विकास कार्यों की नियमित निगरानी कर धरातल पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), उपयुक्त श्रम रोजगार/स्वतः रोजगार, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा सभी खंड विकास अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments