Breaking News

नगर निगम में आयोजित हुआ जनसुनवाई दिवस, 5 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 23 जून 2026। नगर निगम शाहजहाँपुर में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में "सम्भव" कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में आयोजित हुआ।

जनसुनवाई के दौरान शहर के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित समस्याएं और शिकायतें नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं।

नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनसुनवाई दिवस में कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments