स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित सुनवाई के दौरान एक दंपति के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद सुलझा लिया गया। परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर साथ रहने का निर्णय लिया।
परिवार परामर्श केंद्र में कुल 28 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से एक मामले का सफल निस्तारण कर दंपति को सकुशल विदा किया गया।
परामर्श केंद्र में आए थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपति की शादी लगभग छह माह पूर्व हुई थी। आवेदिका पिछले चार दिनों से अपने मायके में रह रही थी। महिला ने शिकायत की थी कि उसकी सास बात-बात पर ताने देती हैं तथा ससुर गाली-गलौज करते हैं। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के कारण वह असहज महसूस कर रही थी, जिसके चलते विवाद उत्पन्न हो गया था।
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर आमने-सामने बातचीत कराई गई। महिला परामर्शदाताओं एवं पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया।
परामर्श के बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर महिला परामर्शदात्री श्रीमती अंशु राजानी, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, निशा मिश्रा एवं नेहा चौहान सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी है, जिससे कई परिवारों को पुनः एकजुट होने का अवसर मिल रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments