ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
माछरा (मेरठ), 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में योग दिवस उत्साह, उमंग एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के महत्व से परिचित कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।
आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 बहरोड़ा, पीएम श्री विद्यालय बहरोड़ा, राधना, मानपुर, नगली किठौर, हसनपुर, केली, रछोती, शोल्दा, किठौर, शाहजहाँपुर, रहदरा, पसवाड़ा, जड़ौदा, गोविंदपुर सहित अनेक विद्यालयों में आयोजित योग कार्यक्रमों में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सहभागिता की।
यह आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी तथा खंड शिक्षा अधिकारी माछरा श्री अजय कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रेमचंद, जावेद अली, मोहम्मद आरिफ, रामकिशन, उमेश कुमार, विरासत, संजय, रुचि शर्मा, अभिनव, सायरा, अजहर, कविता, सविता शर्मा, ताजुल मलूक, सुजाता, अकबर हुसैन, इकबाल, जहरा, विपिन, पूनम, नसीम खातून, अर्पणा, दीपक तोमर (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को योग के इतिहास, महत्व एवं लाभों की जानकारी दी गई। बताया गया कि पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जिसके बाद योग पूरे विश्व में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।
वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन का आधार है। महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग दर्शन तथा योग के आठ अंग—यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि—मानव जीवन को अनुशासित एवं संतुलित बनाते हैं।
विद्यालयों में आयोजित योग सत्रों के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन "योग ही जीवन है" के संदेश के साथ किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments