स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज) के तत्वावधान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, तिलहर में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार सागर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित कई महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
योग प्रशिक्षक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजवीर वर्मा, मुख्य सेविका निहारिका भाटिया, बरसाती देवी, कनिष्ठ सहायक खदीजा रुखसार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्चना भारती तथा सहयोग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments