स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। थाना पुवायाँ पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
पुलिस के अनुसार 15 जून को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक 16 वर्षीय बालिका को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की उम्र 17 वर्ष पाई गई, जिसके चलते उसे बाल अपचारी की श्रेणी में रखा गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी पुल से पहले पुवायाँ बाईपास क्षेत्र से बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, महिला उपनिरीक्षक रश्मि सागर एवं आरक्षी प्रशांत गौतम शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments