स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई।
क्षेत्राधिकारी नगर ने दुकानदारों एवं आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments