Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति की बैठक, प्रवेश प्रक्रिया को और बेहतर बनाने पर मंथन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डीन एकेडेमिक्स प्रो. एस.के. पांडेय उपस्थित रहे। प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बैठक के उद्देश्य एवं रूपरेखा की जानकारी दी।

बैठक के दौरान प्रवेश नियमावली, विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों तथा प्रवेश व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रो. एस.के. पांडेय ने प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप प्रवेश नियमावली तैयार करने तथा मुख्य विषय, माइनर विषय, को-करिकुलर एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों को शामिल करने संबंधी सुझाव दिए।

बैठक में प्रो. एस. मुजीबुद्दीन, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. संदीप अवस्थी, प्रो. जयशंकर ओझा एवं अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments