Breaking News

कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 19/20 जून 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खन्नौत नदी पर बने नए पुल के नीचे से आदिल पुत्र इकरार हुसैन निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, थाना कोतवाली, हाल निवासी मंडोली थाना हर्ष विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 198/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • आदिल पुत्र इकरार हुसैन (21 वर्ष)
  • निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर
  • हाल निवासी मंडोली, थाना हर्ष विहार, दिल्ली

बरामदगी

  • 01 अवैध तमंचा 315 बोर
  • 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विजय कुमार
  • कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह
  • आरक्षी सुकान्त सागर

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments