Breaking News

अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर मुख्यमंत्री ने ₹2,479 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ₹2,479 करोड़ की लागत से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट, चेक एवं प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योग, निवेश और एमएसएमई को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत संरचना, निवेशक-अनुकूल माहौल, उद्यमिता को बढ़ावा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश आत्मनिर्भर, रोजगारयुक्त और विकसित अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एमएसएमई क्षेत्र को निरंतर प्रोत्साहन मिलने से प्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा उत्तर प्रदेश देश के आर्थिक विकास में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

0 Comments