**बलरामपुर।** अपराधियों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का मात्र 14 घंटे के भीतर त्वरित अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत माल समेत शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि वादी अशोक कुमार मौर्या निवासी धर्मपुर विशुनीपुर द्वारा तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान के सामने से अल्टीनेटर व ब्लोवर फैन चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु०अ०सं० 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 जुलाई 2026 को सागर होटल के आगे फुलवरिया बाईपास रोड से आरोपी लवकुश कुमार चतुर्वेदी को धर दबोचा।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
**लवकुश कुमार चतुर्वेदी** पुत्र वक्षराज चतुर्वेदी, निवासी ग्राम कठौवा, थाना इटियाथोक, जनपद गोंडा।
⚖️ पंजीकृत अभियोग व बढ़ाई गई धाराएं:
मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), थाना कोतवाली नगर।
📦 शत-प्रतिशत माल बरामदगी:
• चोरी गया अल्टीनेटर एवं ब्लोवर फैन।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ माल बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments