स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'सहकारिता सप्ताह' के अंतर्गत शाहजहाँपुर में टाउनहॉल रोड स्थित होटल रॉयल पन्ना के सभागार में भव्य सहकारी सम्मेलन एवं सहकार गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारिता विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर ने की।
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अलग सहकारिता मंत्रालय बनाए जाने के बाद सहकारिता क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। विभाग की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर ने कहा कि जनपद में गठित नई बी-पैक्स (B-PACS) समितियों के माध्यम से किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
नई सहकारी समितियों के भवन एवं गोदाम निर्माण के लिए निःस्वार्थ भाव से भूमि दान करने वाले समाजसेवियों को 'सहकार गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से—
को बी-पैक्स गोदाम निर्माण हेतु भूमि दान करने पर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई समिति पदाधिकारियों, शाखा प्रबंधकों एवं कृषकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मनोज सिंह, बलभद्र सिंह, अमित सिंह, दिनेश दीक्षित, सुभाष चंद्र शुक्ला, पंकज कुमार पाल, मोनी यादव तथा ढभौरा सिमरा समिति को डिजिटल ट्रांजेक्शन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक डॉ. गणेश गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का दायरा बढ़ाने पर बल दिया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने समितियों में पारदर्शिता बनाए रखने और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसानों का सहकारिता व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।
कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक यशवीर सिंह, केंद्र उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मुकेश राठौर, डीसीबी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, श्याम नारायण मिश्रा, अमरजीत सिंह सहित सहकारिता विभाग एवं बैंक के अनेक अधिकारी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments