स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 में इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ देश के कई राज्यों से आई 800 से अधिक किस्मों के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। यह महोत्सव आम प्रेमियों, किसानों, बागवानों और उद्यान विशेषज्ञों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
प्रदर्शनी में वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का गौरजीत, बस्ती का आम्रपाली, मलिहाबाद (लखनऊ) की विश्वप्रसिद्ध दशहरी तथा बागपत और सहारनपुर का रटौल सहित अनेक प्रसिद्ध किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की आम की विशिष्ट किस्में अपनी-अपनी माटी की सुगंध, स्थानीय स्वाद और गुणवत्ता के कारण देश-दुनिया में अलग पहचान रखती हैं। यह महोत्सव किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की बागवानी परंपरा और कृषि समृद्धि को भी नई पहचान दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments