Breaking News

मिशन 'सेफ फ्यूचर' अभियान: स्कूली वाहनों की सघन जांच, 56 वाहनों का चालान, ₹1.83 लाख से अधिक का जुर्माना

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन 'सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत 3 जुलाई 2026 को बलरामपुर एवं उतरौला क्षेत्र में स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच में दो वाहनों के परमिट की वैधता समाप्त पाए जाने पर उनका चालान करते हुए ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले एक मालवाहक वाहन को निरुद्ध किया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 56 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹1,83,500 (एक लाख तिरासी हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments