स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 केवल प्रदेश का उत्सव नहीं, बल्कि देशभर के अन्नदाता किसानों के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का एक सशक्त मंच है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में किसान अपने-अपने कृषि एवं बागवानी उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही आयोजित 'बायर-सेलर्स मीट' के माध्यम से किसानों, उद्यमियों और खरीदारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया गया है, जिससे कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को बेहतर विपणन, नए व्यापारिक संपर्क और अपने उत्पादों की वैश्विक पहचान स्थापित करने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कृषि एवं बागवानी उत्पादों को विश्व बाजार में नई पहचान दिलाना है।
मुख्यमंत्री ने किसानों से ऐसे आयोजनों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक विपणन व्यवस्था और वैश्विक बाजार से जुड़कर कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments