Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में "21वीं सदी के लिए कौशल: वाणिज्य में करियर के अवसर" विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा "21वीं सदी के लिए कौशल: वाणिज्य में करियर के अवसर" विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कौशलों से परिचित कराते हुए वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध करियर एवं रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. वेद प्रकाश, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, एम.एम. कॉलेज, मोदीनगर रहे।

अपने व्याख्यान में डॉ. वेद प्रकाश ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि डिजिटल दक्षता, संचार कौशल, वित्तीय साक्षरता, डेटा विश्लेषण, समस्या समाधान क्षमता, नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता जैसे कौशल सफलता की आधारशिला हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने, निरंतर सीखने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. देवेंद्र सिंह ने किया, जबकि डॉ. गौरव सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. कविता भटनागर द्वारा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, बृजलाली चौबे, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, डॉ. पोथीराम, अखंड प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments