Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में 25 मामलों की सुनवाई, दो दंपतियों के बीच कराया गया समझौता

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 28 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए परामर्श सत्र आयोजित किया गया। केंद्र में 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से दो दंपतियों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराकर उन्हें साथ विदा किया गया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना रोजा क्षेत्र के एक दंपति के बीच घरेलू विवाद एवं मारपीट की शिकायत पर दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान पति ने भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट न करने का आश्वासन दिया। परामर्श के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए और उन्हें सकुशल विदा किया गया।

वहीं थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक अन्य दंपति के मामले में भी दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। बातचीत एवं समझाइश के बाद दोनों ने अपने मतभेद दूर करते हुए आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र से दोनों को सकुशल विदा किया गया।

पुलिस ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर करना है।

इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी, पिंकी एवं निशा मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। इसमें वर्णित तथ्य पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार हैं।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments