Breaking News

सहकारिता राज्यमंत्री जे.पी.एस. राठौर 28-29 जुलाई को शाहजहाँपुर दौरे पर, समीक्षा बैठक से लेकर गोदाम लोकार्पण तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय शाहजहाँपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय समीक्षा बैठक, लोकार्पण कार्यक्रम तथा विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों में भाग लेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 28 जुलाई (मंगलवार) को मंत्री लखनऊ स्थित आवास से दोपहर 3:30 बजे शासकीय वाहन से प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) मुख्यालय, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां अटल सभागार में सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

29 जुलाई (बुधवार) को प्रातः कार्यक्रमों की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन से होगी। इसके बाद सुबह 11:45 बजे इंदिरा नगर कॉलोनी में स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की 76वीं जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 12:30 बजे मंत्री बी-पैक्स, बड़ागांव पहुंचकर नवनिर्मित 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे पुवायां स्थित सतीश पुरम में विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता के आवास जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 2:00 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और मोहम्मदी, मैगलगंज एवं सीतापुर होते हुए शाम 5:00 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

नोट: यह समाचार सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक भ्रमण कार्यक्रम पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments