स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय के समग्र विकास एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के गठन, बार काउंसिल ऑफ इंडिया में सूचीबद्धता, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आवास तथा नवस्थापित संकायों के भवन निर्माण हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव एवं सहायक कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों तथा वित्त समिति में उच्च शिक्षा सचिव के नामांकन पर भी चर्चा हुई।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन एवं समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह शिष्टाचार भेंट विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और आधारभूत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments