स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर विभागीय टीमें कांवड़ मार्गों पर स्थित ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों तथा फल एवं खान-पान के ठेलों का निरीक्षण कर सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही हैं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को वैध लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्राप्त कर ही प्रतिष्ठान संचालित करने तथा उसे दुकान पर प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेट लिस्ट, प्रतिष्ठान संचालक का नाम, फूड सेफ्टी कनेक्ट एप साइनेज एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के लिए भी कहा गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट, मांस एवं अंडे की दुकानों के संचालन पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर लगाए जाने वाले भंडारों एवं निशुल्क भोजन वितरण शिविरों में तैयार किए जाने वाले भोजन की नियमित जांच भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 एवं अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments