स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित काउंसलिंग के दौरान कुल 20 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से एक दंपति ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।
परिवार परामर्श केंद्र में थाना बंडा क्षेत्र के एक दंपति का मामला प्रस्तुत किया गया, जिनका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। पत्नी पिछले करीब दो माह से अपने मायके में रह रही थी। परामर्श के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उस पर संदेह करता है और उसके साथ मारपीट करता है, जिससे दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।
काउंसलिंग के दौरान पति ने भविष्य में पत्नी के साथ किसी प्रकार की मारपीट न करने तथा वैवाहिक जीवन में विश्वास एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों को आपसी संवाद और पारिवारिक जीवन में विश्वास बनाए रखने के लिए समझाया गया।
परामर्श के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद समझौता कर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी, पिंकी, निशा मिश्रा, आरक्षी रिंकू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments