Breaking News

सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद पुलिस परिवार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक साजिद इमाम, उपनिरीक्षक ब्रह्मानन्द, लीडिंग फायरमैन राजकुमार सिंह तथा मुख्य आरक्षी (ना०पु०) शिव गोपाल शुक्ला शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments