**शाहजहाँपुर।** 'मेरा शहर-मेरा घर' मुहिम के तहत नगर निगम कार्यालय शाहजहाँपुर में आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को नगर आयुक्त महोदया सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में 'सम्भव' (सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिंगिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू) के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया।
प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंच कर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश, नाली निर्माण एवं कर विभाग (टैक्स) से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
📋 जनसुनवाई निस्तारण रिपोर्ट:
जनसुनवाई के दौरान कुल **03 शिकायतें** प्राप्त हुईं, जिनमें से **01 समस्या का मौके पर ही त्वरित निस्तारण** कर दिया गया।
शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए गए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जन-संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का समाधान किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त **अजय कुमार त्रिपाठी**, संयुक्त नगर आयुक्त **संगीता कुमारी**, महाप्रबंधक जल **विजय नारायण मौर्य**, नगर स्वास्थ्य अधिकारी **डॉ० मनोज कुमार मिश्रा** सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जन-प्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments