Breaking News

तहसील कलान में एक अगस्त को होगा संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम सुनेंगे जनसमस्याएं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार, 1 अगस्त 2026 को तहसील कलान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से तहसील कलान परिसर में होगा। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर तहसील कलान पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments