स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना कलान पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी एवं फर्जी तरीके से ऋण दिलाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र निवासी मोरपाल ने थाना कलान में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनकी भूमि के एक हिस्से को फर्जी तरीके से दोबारा बैंक में बंधक रखकर ऋण प्राप्त किया तथा सुनियोजित ढंग से भूमि हड़पने का प्रयास किया। शिकायत में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए थे।
प्रकरण में थाना कलान पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए और वांछित आरोपियों की तलाश जारी थी।
इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस ने ग्राम बिरिया निवासी जयवीर (65) को आंधीदेई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, आरक्षी हिमांशु भाटी एवं आरक्षी पुष्पेंद्र शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments