स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना मदनापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी आधार कार्ड मांगने के बहाने उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला का मुंह दबाकर जबरन छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार अधाना द्वारा की जा रही थी।
लगातार तलाश के दौरान शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना मदनापुर पुलिस ने मोहनिया मोड़ के पास से वांछित आरोपी कुलदीप यादव (25) निवासी ग्राम सबलपुर, थाना मदनापुर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना मदनापुर में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार अधाना एवं कांस्टेबल विक्रांत तेवतिया शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments