Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, गढ़िया रंगीन पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़िया रंगीन पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक गढ़िया रंगीन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की शाम थाना पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पीआरवी-7684 से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम जगतियापुर स्थित एक मकान से वीरेन्द्रपाल पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम अगन्दपुर थाना दातागंज, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना गढ़िया रंगीन में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भमर सिंह, आरक्षी लोरेन्स कुमार, आरक्षी रवि कुमार तथा होमगार्ड सत्यवीर सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments