स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। वन महोत्सव के तृतीय दिवस पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण, ग्रीन चौपाल तथा "आम बहार आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत आम भंडारे का आयोजन किया गया।
खुटार रेंज की सेहरामऊ बीट अंतर्गत ग्राम लड़ती में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अमनदीप ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की मुहिम में सभी से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान आम, पीपल, पाकड़, अर्जुन, जामुन, सागौन और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
क्षेत्रीय वनाधिकारी दिनेश बड़ौला ने "आम बहार आपके द्वार" अभियान के तहत आम भंडारे का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए तथा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया।
वहीं शाहजहाँपुर रेंज के उचौलिया सेक्शन अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर ता. गुर्री में उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने "आम बहार आपके द्वार" अभियान के तहत देशी आम के पौधे वितरित कर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments