ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर थाना मोहनलालगंज, नगराम और निगोहां क्षेत्र में संचालित मीट, मांस एवं मछली की दुकानों को सावन भर बंद कराने की मांग की।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह में भवरेश्वर धाम से लोधेश्वर धाम तक बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं शिवभक्त जलाभिषेक के लिए गुजरते हैं। ऐसे में मुख्य मार्गों पर मीट-मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने पूरे सावन माह तक संबंधित दुकानों को बंद कराने तथा बिना अनुमति संचालित अवैध दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था, कानून-व्यवस्था और लागू नियमों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी तथा सभी पक्षों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments