ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी चेहल्लुम एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बाजारखाला परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बाजारखाला के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बाजारखाला की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक एवं व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्वों के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अंत में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए चेहल्लुम एवं कांवड़ यात्रा को आपसी सद्भाव और शांति के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा शांति भंग करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments