स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 26 जुलाई। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत रविवार को राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में जिला गंगा समिति, शाहजहाँपुर के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना की अगुवाई में किया गया।
अभियान के दौरान समाजसेवी राजू बग्गा, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर, WORK संस्था के स्वयंसेवी नावेद, रोहित, बैंक, नितिन अग्रवाल, गंगा सेवक हिमांशु सक्सेना सहित अनेक स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर राजघाट परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं निर्मल गंगा के संरक्षण का संदेश दिया।
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि यह अभियान WORK संस्था के सक्रिय नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को पूरी तरह स्वयंसेवी भावना से संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की विशेषता यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के सरकारी बजट का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि जागरूक नागरिक अपने श्रम, समय और संसाधनों से नदियों एवं घाटों की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का कार्य करते हैं।
समाजसेवी राजू बग्गा ने कहा कि जनसहभागिता ही स्वच्छता और नदी संरक्षण अभियानों की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं कुमार सागर ने कहा कि नियमित रूप से संचालित यह अभियान समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक चेतना विकसित करने का प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है।
नोट: यह समाचार जिला गंगा समिति, शाहजहाँपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments