स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 29 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रस्तावित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, शाहजहाँपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों के साक्षात्कार निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार लोहार ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे होगा। बढ़ई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 01 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार धोबी एवं राजमिस्त्री ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 03 अगस्त 2026, कुम्हार एवं नाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 04 अगस्त 2026, जबकि हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 05 एवं 06 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।
दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 07, 10, 11 एवं 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे होंगे। वहीं मोची ट्रेड में 01 अप्रैल 2026 से 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, शाहजहाँपुर ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, शाहजहाँपुर कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करने की अपील की है।
नोट: यह समाचार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, शाहजहाँपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments