स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। श्रावण मास-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने, श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के आयोजनों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments