Breaking News

भारतीय योग संस्थान के चिनौर केंद्र का भव्य शुभारंभ, योग एवं प्राणायाम का कराया गया अभ्यास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 जुलाई। गायत्री शक्तिपीठ, चिनौर में भारतीय योग संस्थान के नए योग केंद्र का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री के पूजन के साथ जिला प्रधान पवन कुमार सिंह ने किया।

समारोह में अवधेश प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया। ओमप्रकाश प्रजापति ने ताड़ासन, सच्चिदानंद गुप्ता ने भुजंगासन एवं शलभासन, महेंद्र सिंह ने वज्रासन एवं मंडूकासन, रमेश दीक्षित ने सिंहासन एवं हँसी क्रिया तथा महेश त्रिपाठी ने पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया। वहीं राजेश कुमार मिश्रा एवं विनोद बिहारी पांडे ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. देशबंधु, अश्विनी आर्य, प्रदीप गुप्ता, सुमन तिवारी, अर्चना गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, अंकुर मिश्रा एवं रघुवीर सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन त्रिपाठी ने किया।

समारोह के अंत में भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ साधक सूर्यभान शुक्ला को योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से योग अपनाने का आह्वान किया।

नोट: यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments