Breaking News

रोजा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, नमकीन बेचकर करता था जीविकोपार्जन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। रोजा रेलवे स्टेशन से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम पैतापुर के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, 02 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे रोजा रेलवे स्टेशन से सूचना मिली कि ग्राम पैतापुर के पास रेलवे लाइन कि.मी. 1228/19-21 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे पटरी के किनारे लगभग 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया।

शव की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान सत्यम पुत्र हरिप्रसाद, निवासी प्रगतिनगर, हरदोई ग्रामीण, जनपद हरदोई के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के भाई शिवम गुप्ता से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि सत्यम ट्रेनों में नमकीन, चने एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचकर अपना जीविकोपार्जन करता था।

पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला शव विच्छेदन गृह, शाहजहाँपुर भेज दिया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments