स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने पत्रकार बंधुओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने का निर्णय लिया है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति (स्टेटस) देख सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, तो वे अपने जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक संशोधन करा सकते हैं।
सूचना निदेशक ने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन सका है, उनके लिए शीघ्र ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा। पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार अपने जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि पोर्टल के शुभारंभ की सूचना सभी पत्रकार बंधुओं को समय से उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
यह पहल प्रदेश के पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments