Breaking News

कांट क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी व बैरियर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। श्रावण मास-2026 के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना कांट क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी प्वाइंटों एवं बैरियरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, मुस्तैदी एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।


इसके साथ ही अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों एवं बैरियरों पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments