Breaking News

श्रावण मास को लेकर तिलहर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। श्रावण मास-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर ने क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी की समीक्षा करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।


इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments