स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के मद्देनज़र शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद शाहजहाँपुर में 4 जुलाई 2026 (प्रथम शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस को स्थगित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में अब सम्पूर्ण समाधान दिवस 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
यह निर्णय 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित तिथि के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments