स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 01 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद शाहजहाँपुर में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को 31 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनकी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी प्रतिदिन दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।
01 अगस्त 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से कुल 31 मामलों का मौके पर समाधान किया गया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर या संबंधित स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत, स्थलीय निरीक्षण एवं फीडबैक के आधार पर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कर रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments