स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। महिला थाना शाहजहाँपुर में बुधवार को आयोजित पारिवारिक परामर्श के दौरान एक दंपति के बीच आपसी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। पुलिस काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष साथ रहने पर सहमत हुए।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में 05 अगस्त 2026 को महिला थाना में प्राप्त कुल 06 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपति का आपसी समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
महिला थाना पर थाना पुवायां क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लगभग छह वर्ष पूर्व हुए विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा उसकी बच्ची को छीनकर घर से निकालने की धमकी दी जाती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तृत काउंसलिंग की। आपसी वार्ता एवं समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त करते हुए भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति व्यक्त की।
समझौते के उपरांत दोनों को महिला थाना से सकुशल विदा किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सुषमा देवी, महिला आरक्षी रिंकी पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
