माल में कांवरियों का जोरदार स्वागत, विधायक जय देवी और ब्लॉक प्रमुख ने की पुष्पवर्षा

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। थाना माल क्षेत्र में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरिया भक्तों का जोरदार स्वागत किया गया। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माल ब्लॉक पहुंचने पर कांवरियों के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आयोजन किया।

इस अवसर पर मलिहाबाद विधानसभा की भाजपा विधायक जय देवी एवं ब्लॉक प्रमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने कांवरिया भक्तों का फूलों की वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनकी यात्रा के मंगलमय होने की कामना की।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांवरिया भक्त, श्रद्धालु एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप देख रहे हैं सच की आवाज वेब न्यूज़ — डिजिटल भारत की नई आवाज।

वरिष्ठ पत्रकार बाल किशन यादव की खास रिपोर्ट।

أحدث أقدم