सीतापुर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुराने विवाद में पति-पत्नी भिड़े

 

ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️

सीतापुर। जिला अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 10 वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के बीच पति-पत्नी का आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। आरोप है कि पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर चप्पलों से हमला किया और काफी देर तक नोकझोंक व खींचतान होती रही। अस्पताल परिसर में हंगामा होने से मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद के सिलसिले में दोनों जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां अचानक आमना-सामना होने के बाद पुराना विवाद फिर भड़क गया।

घटना का वीडियो सामने आने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल अस्पताल परिसर में हुई मारपीट का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच और संबंधित पक्षों की शिकायत के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post Next Post