ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
हसनगंज, उन्नाव। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कस्बा मोहान में सई नदी तट पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सई नदी में स्नान-पूजन कर मोहनदास बाबा मंदिर में दर्शन किए।
मंदिर परिसर में हवन-पूजन के बाद महाराजा बिजली पासी एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकुश रावत उर्फ छोटू की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हलवा, पूड़ी सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
भंडारे में लवकुश रावत, सोनू रावत, अजय राठौर, आनंद कुमार, पुष्कर, अजय कश्यप, विपिन यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
श्रेणी
उन्नाव
