राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर रेहरा बाजार में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह



ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा


बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के जनपद बलरामपुर की उतरौला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेहरा बाजार में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनका आगमन संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संचार करने वाला है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का व्यापक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और कुशल मार्गदर्शन पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा वैभव सिंह, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस दौरान पार्टी की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व के मार्गदर्शन को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Previous Post Next Post