वाराणसी. सड़क हादसे में एक प्रेमी जोड़े को जान गंवानी पड़ी. ऐढ़े के समीप रिंगरोड पर गलत लेन में घुसने से युवक और युवती की जान चली गई. वाराणसी में आजमगढ़ बाईपास के निकट ऐढ़े (लालपुर-पांडेयपुर) के पास रिंगरोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की कुचलकर मौत हो गई. पहचान होने पर दोनों के परिजन थाने पहुंचे. युवती के पिता लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे और ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है.
![]() |
| काल्पनिक चित्र |
''जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना निवासी समीर (28 वर्ष) अपने बुलट पर एक युवती को बैठाकर गलत लेन से हरहुआ की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस बीच सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस पहुंची. समीर की मौत हो चुकी थी. जबकि युवती की सांसें चल रहीं थीं. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई. युवती के पिता ने बताया कि गुरुवार को चंदवक थाने में समीर के खिलाफ बेटी से जबरदस्ती शादी करने, अपहरण और उसे छिपाकर रखने के आरोप में केस दर्ज कराया था I
हादसे में मृत समीर की पहचान उसकी बाइक के चेचिस नंबर से हुई. बाइक पर नंबर अंकित नहीं था. इसके बाद पुलिस ने चेचिस नंबर के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर पता किया. तब जाकर युवक की पहचान हुई. उसके परिजनों से पूछताछ के आधार पर युवती के बारे में पता चला. दोनों के घरवाले थाने पहुंचे. पुलिस ने ट्रक व बाइक कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
''मुख्य संपादक मो शोएब''
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments